सुंदरता पाने के लिए ये महिलाएं कर बैठती हैं कुछ ऐसा, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हर महिला की चाहत होती हैं कि वह सुंदर दिखे और उसकी खूबसूरती की तारीफ की जाए। सुंदरता पाने के लिए महिलाएं कितने जतन करती हैं। लेकिन आज हम आपको एक अनोखी जनजाति की महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुंदरता पाने के लिए कुछ ऐसा करती हैं जो आपको भी हैरान कर देगा। हम बात कर रहे हैं इथियोपिया की सूरी जनजाति की जहाँ महिलाओं के बहुत चौड़े होठों को सुंदरता की निशानी माना जाता हैं। इनकी सुंदरता का पैमाना दुनिया से बिल्कुल हटके है।

जब इस समुदाय की लड़कियां बड़ी होती हैं, तो उनके मुंह से नीचे के दो दांत निकाल दिए जाते हैं। इसके बाद निचले होठों में लकड़ी या मिट्टी का करीब 16 इंच चौड़ा टुकड़ा फंसा दिया जाता है। लड़की के मुंह में जितना बड़ा टुकड़ा फंसा दिया जाता है, वो लड़की उतनी ही सुंदर मानी जाती है। हालांकि, आपको यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग रही होगी, लेकिन इथियोपिया की सूरी जनजाति में बहुत बड़े होठ को सुंदरता की निशानी माना जाता है। सुरी जनजाति में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

लड़की के होठ में लगाया गया प्लेट का साइज जितना बड़ा होगा, उसके पिता को दहेज में उतनी ज्यादा गाय मिलेंगी। सूरी जनजातियों के परंपरा के अनुसार, शादी के दौरान लड़की के लिप डिस्क के साइज बड़ा होने पर ज्यादा दहेज मिलने की संभावना होती है। छोटी प्लेट वाली लड़की का पिता दहेज में करीब 40 गाय की मांग करता है और बड़ी प्लेट वाली लड़की का पिता करीब 60 गाय की मांग करता है। सूरी एक छोटी जनजाति है, जो इथियोपिया के दक्षिण-पश्चिम भाग में रहती है। यह जनजाति सूरमा के नाम से भी चर्चित है। इस जनजाति का मुख्य काम जानवर चराना है। सूरी जनजाति के लोग नीलो-साहारान भाषा बोलते हैं और इनका संबंध इथियोपिया की मुर्सी और मीन जनजाति से भी है।