लड़कियों की पसंदीदा हाई हील्स बनाई गई थी लड़कों के लिए, वजह उनकी मर्दानगी से जुड़ी

आज के फैशन के दौर में लडकियां कई तरह की हाई हील्स पहनना पसंद कटी हैं, जो उनको आकर्षक दिखाती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इन हाई हील्स का इजाद लड़कों के इस्तेमाल के लिए किया गया था। जी हाँ, यह बिलकुल सच हैं और इसके पीछे का कारण जान तो आप हैरान ही रह जाएँगे क्योंकि यह लड़कों की मर्दानगी से जुडी बात हैं।

प्राचीन काल में लोगों का मानना था कि लड़कों के हाई हील्स पहनने से वो ज्यादा मर्दाने दिख सकते हैं और इसलिए उन लोगों ने हाई हील्स पहनना शुरू किया। इतिहास के अनुसार सामान्यतः हाई हील्स का सबसे पहला उपयोग 1000 ईसा के आसपास का है जो पर्सियन लोगों (ईरान) ने किया था। उनका मानना था कि हाई हील्स पहनने से बहुत अच्छे तरीके से धनुष चलाया जा सकता है और यह घुड़सवारी करने में भी आसान था। लेकिन समय के साथ बदलाव होते गए और इन हाई हील्स को लड़कियों ने पहनना शुरू कर दिया। क्योंकि लड़कियों के लिए हाई हील्स मर्दों की अपेक्षा में ज्यादा कम्फ़र्टेबल थी।

अगर वर्तमान में मर्दों के फूट वियर स्टाइल पर गौर किया जाए तो मर्दों में अभी भी कुछ ऐसे जूते चलते है जो काफी हद तक लड़कियों की हाई हील्स से मैच होते हैं, अतः कह सकते हैं कि मर्दों ने हाई हील्स को नहीं वरन उसकी तकनीक को अपनाया और कुछ नया इजाद किया जो हाई हील्स से भी कम्फ़र्टेबल और अच्छा विकल्प था।