एक ऐसा शहर जहाँ जबरदस्ती करवाए जाते है बच्चे पैदा

ये दुनिया बहुत बड़ी और इसके किस्से भी बहुत है, जिसमे बहुत से अजब गजब कहानिया सुनने को मिल जाएँगी। रीती रिवाजो से जुडी जानकारिया तो आपको अवश्य ही होगी लेकिन कुछ ऐसे किस्से भी है जिनके बारे में आपको जानकारी नही होगी। इन्ही किस्सों में एक किस्सा है जहा पर लडकियों के साथ बहुत बुरा सुलूक किया जाता है और उनसे जबरदस्ती बच्चे पैदा करने पर मजबूर किया जाता है। तो आइये जानते है इस बारे में

ये कहानी है अफ्रीका के नाइजीरिया शहर की जहाँ पर पोल्ट्री फार्म की तरह ही बेबी फार्मिंग के काम को किया जाता है। इस कारोबार में पॉल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों की तरह 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा किए जाते हैं, जिसके बाद उन बच्चों को ऐेसे लोगों को बेच दिया जाता है जिनके बच्चे नहीं होते। आपको ये बता दें कि अफ्रीका महाद्वीप में अत्याधिक गरीबी होने की वजह से अन्य देशों की कुरीतियों की तरह ही नाईजीरिया में बेबी फार्मिंग जैसे बेहद ही घिनौने काम वाला कारोबार जोर पकड़ रहा है।

ऐसे में बेबी फार्मिंग के दौरान प्रेग्नेंट लडकियों को कड़ी निगरानी में रखते है। नाइजीरिया में अबॉर्शन कराना गैरकानूनी है। इसलिए ये लड़कियां एबॉर्शन भी नहीं करा सकती। इसी का फायदा उठा कर बेबी फार्मिंग का काम किया जाता है।इस पूरे घटनाक्रम को देश में मौजूद अनाथालय और अस्पताल ही चोरी-छिपे अंजाम देते हैं।