बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पहाड़ से दिया धक्का, देखें ये दिल दहला देने वाला वीडियो

बंजी जंपिग (Bungee Jumping) के लिए गए एक कपल का पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स बंजी जंपिग के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को पहाड़ से धक्का देता है, लेकिन हवा में ही गर्लफ्रेंड कुछ ऐसा कहती है कि बॉयफ्रेंड के होश उड़ जाते है। दरअसल, सैकड़ों फीट ऊंचे पहाड़ से जंप लगाने के बाद जब लड़की हवा में होती है, तो वो चीखकर ब्रेकअप का ऐलान कर देती है। बंजी जंपिंग के एडवेंचर के चक्कर में कपल का ब्रेकअप हो गया।

इस वीडियो को ट्विटर पर @MorissaSchwartz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 63 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालाकि,यह वीडियो 2013 में YouTube पर अपलोड किया गया था। ट्यूब पर इसे दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बॉयफ्रेंड ने सैकड़ों फीट ऊंची पहाड़ी पर ले जाकर गर्लफ्रेंड को बंजी जंपिग के लिए धक्का दिया, मगर जमीन पर आने से पहले ही गर्लफ्रेंड ने चीखते हुए कहा- 'मैं तुमसे ब्रेकअप कर रही हूं।' ये सुनकर बॉयफ्रेंड हंसने लगता है।