एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कर ड़ाला यह घिनौना काम, पार की हैवानियत की सारी हदें

इश्क अर्थात प्यार (Love) एक ऐसी चीज हैं जिसमें इंसान कुछ भी कर गुजर जाता हैं। लेकिन जब इश्क में धोखा मिलता है या जूनून चढ़ जाता हैं तो इंसान कुछ ऐसे काम कर जाता हैं जिनके बारे में सोच पाना भी मुश्किल हो जाता हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा घिनौना काम किया कि हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दरअसल, लड़की के एक्स ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) ने उसके होंठों को अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया था।

जी हां, लड़की के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने ऐसा करते हुए लड़की को कहा था कि वह उसके अगले प्रेमी के लिए उसकी बनाई निशानी छोड़ रहा है। इस घटना के बाद लड़की के चेहरा लहूलुहान हो गया था। उसके मुंह से लगातार खून (Blood) बह रहा था लेकिन निर्दयी ब्वॉयफ्रेंड उसके सामने खड़ा होकर मुस्कुराता रहा। उसे अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं हो रहा था।

कायला (Kayla) बताती है कि फ्लेरी उसे अपनी सम्पत्ति की तरह इस्तेमाल करना चाहता था। इसका अहसास उसे बेहद जल्द हो चुका था। वह भांप गई थी कि फ्लेरी जितना उत्तेजित होकर उसके करीब आता था उसमें उसका प्यार नहीं बल्कि गलत इरादे झलकते थे। उसने बताया कि वह बात-बात पर गुस्सा हो जाता था। फ्लेरी के ऐसे बर्ताव के चलते ही कायला ने उसे छोड़ दिया।

लेकिन कुछ हफ्तों पहले अचानक वह कायला को मिलने के लिए आया। फ्लेरी ने कहा कि वह नौसेना (Navy) में शामिल होने से पहले एकबार उससे मिलना चाहता है। लेकिन कायला ने मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद जब वह अपने घर से बाहर निकली तो फ्लेरी नीचे गली में कार लिए उसका इंतजार करता मिला।

कायला (Kayla) उसे देखकर थोड़ी घबरा गई। फ्लेरी उसकी ओर हाथ में फूल और एक कार्ड लेकर उसकी और बढ़ा। कार्ड में लिखा था 'वापस लौट आओ' जब फ्लेरी ने कायला के सामने यह प्रस्ताव रखा तो कायला ना साफ मना कर दिया और वहां से जाने लगी।

इस दौरान फ्लेरी ने अचानक कायला को पकड़कर उसके होठों पर तेज दांतों से काट लिया। फ्लेरी का गुस्सा इसी से समझ में आता है कि उसने कायला के होंठ को इतना तेज काटा कि वह अलग होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद फ्लेरी ने उसे कहा कि ये निशानी उसने उसके अगले ब्वॉयफ्रेंड के लिए छोड़ दी है।

कायला बुरी तरह सहम गई। इस घटना के बाद उसके पैर कांप रहे थे। फ्लेरी ने जाते-जाते फूलों का गुलदस्ता कायला के सिर पर दे मारा और अपनी कार लेकर वहां से चला गया। कायला की आंख से लगातार आंसू गिर रहे थे। बाद में कायला मजबूत मन से किसी तरह अस्पताल (Hospital) पहुंची जहां उसके होठों की सर्जरी की गई। उसे 300 टांके लगाए गए।

यहीं पर कायला को एक ऐसे शख्स से प्यार हो गया जो अस्पताल में ही काम करता था। वह रोजाना कायला की ड्रेसिंग करता था और कायला के मन को मजबूत करने के लिए कहता था कि वह बेहद खूबसूरत है। जिस समय कायला पूरी तरह टूट चुकी थी उस समय इस शख्स ने कायला को स्पोर्ट किया। कायला ने अपनी कहानी में अपने नए ब्वॉयफ्रेंड का नाम भी लिखा। कायला ने अपने नए पार्टनर का नाम ब्लेक बताया है।

कायला ने जब यह घटना सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर की तो यह एक आंदोलनरूपी हवा में बदल गई। ये मामला देखते ही देखते बहुत बड़ा हो गया। जिसके बाद फ्लेरी के खिलाफ मामाला दर्ज हुआ और उसे कोर्ट के समक्ष पेश होना पड़ा। बताना चाहेंगे कि कोर्ट ने इस अपराध के लिए फ्लेरी को 12 साल की सजा सुनाई है।