ऐसी दीवानगी शायद ही देखी होगी कहीं! प्रेमिका परीक्षा में फेल हुई तो प्रेमी ने स्कूल को जला डाला

प्यार होना अच्छी बात हैं, लेकिन जब यह दीवानगी में तब्दील होते हुए सनक बन जाए तो इंसान को हिंसक बना देती हैं। इसका एक अनोखा मामला देखने को मिला मिस्र में जहां लड़के ने दीवानगी में स्कूल को जला डाला। यहां लड़की स्कूल परीक्षा में फेल हो गई तो लड़के को गुस्सा आ गया और उसने स्कूल को ही आग के हवाले कर दिया। उसने आग लगाने के लिए जिस भी चीज की जरूरत समझी उसका प्रयोग ताकि आग सही से लगे। स्कूल के दफ्तर में रखे सारे दस्तावेज जल गए। वहीं जैसे ही इस बात का पता चला, वैसे ही लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कपल काफी समय से रिलेशनशिप में थे और लड़का अपनी प्रेमिका से बेइंतिहा मोहब्बत करता था। इन सभी के बीच लड़की की परीक्षाएं चल रही थीं, हालाँकि जब उसका रिजल्ट आया तो वह फेल हो गई। वहीं उसने डर के मारे पहले तो लड़के से नहीं बताया, हालाँकि जब आखिरकार लड़के को पता चला तो गजब हो गया। आपको बता दें कि लड़के ने अपनी प्रेमिका के ऊपर गुस्सा नहीं दिखाया बल्कि उसने अपना दिमाग कहीं और लगा दिया और उसे जानने के बाद सभी के होश उड़ गए।

जी दरअसल प्रेमी सीधे स्कूल पहुंच गया और अपने कुछ साथियों के साथ पूरे स्कूल के दफ्तर में आग लगा दी। यह भी बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की जल्द ही शादी करने वाले थे। हालाँकि लड़के ने यह भी सोचा कि कहीं शादी एक साल बाद फिर ना टल जाए, इसलिए उसने स्कूल में ही आग लगा दी। हालाँकि इस मामले की जांच चल रही है।