लड़की ने उंगली में अंगूठी की जगह लपेटा सांप, वीडियो देख लोग बोले - जानलेवा स्टंट

कई लोग पालतू जानवरों को अपने परिवार के सदस्यों की तरह रखते ही हैं, वहीं इनके पेट्स भी उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी है जो जंगली जानवरों को पालते है जैसे सांप। हालाकि, सांपों को देखकर अच्‍छे-अच्‍छों के होश उड़ जाते हैं। लेकिन एक लड़की ऐसी भी है, जिसे सांपों से जरा भी खौफ नहीं है। वो सांपों के साथ खेलती है। इस लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शॉकिंग वीडियो में आप देख सकते है कि वो उंगलियों में सांप लपेटे हुए है। लड़की सांप के साथ काफी कंफर्टेबल दिख रही है। दोनों काफी मस्ती कर रहे हैं। लड़की के चेहरे पर जरा भी डर नजर नहीं आ रहा है। लड़की इस वीडियो में सिर्फ सांप को उंगलियों में लपेटने तक की नहीं उसे मुंह से चुमते हुए भी दिखाई दे रही है।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग ड़की के हिम्मत और हौसले की दाद दे रहे हैं। तो वहीं कई लोगों ने इसे खतरनाक और जानलेवा स्टंट भी बता रहे है। इस वीडियो को snakes.mania नाम के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 1.85 लाख लाइक्स मिल चुके है।