घर की चौखट पर बैठी थी लड़की, पास से निकला विशाल सांप, देखें वीडियो

सांप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक लड़की अपने घर की चौखट पर बैठी होती है, तभी एक विशाल सांप झट से अंदर घुस जाता है। सांप महिला पर अटैक भी कर सकता था लेकिन वो अपनी फुर्ती से उससे बच जाती है। viralhog नाम के इंस्टा अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया गया है।

सांप को देखने के बाद लड़की इतना डर जाती है कि वो घर के अंदर आने की हिम्मत भी नहीं कर पाती। सांप का कुछ नहीं पता कि वो घर के किस कोने में जाकर छुप जाता है। वो कैमरे में नजर नहीं आता। हिम्मत करके लड़की घर के अंदर जाती है और इधर-उधर सांप को खोजने लगती है।

लोग भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें यह वीडियो एशिया का लग रहा है। हालांकि, अभी यह नहीं पता कि वीडियो कहां का है है। लोग हालांकि यह भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर सांप को घर बाहर कैसे निकाला गया।