इस खूंखार जानवर को लड़की ने किया किस, फिर जो हुआ देख सोच में पड़े लोग, देखें वीडियो

चीता धरती पर पाया जाने वाला सबसे तेज जानवर है, जो मात्र तीन सेकंड के भीतर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इतने खूंखार जानवर को अपने सामने देखकर ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। जहां जंगल का बड़े से बड़ा खूंखार जानवर भी चीता के आगे खौफ खाता है और दूर से ही भाग जाता है, वहीं इन दिनों एक वीडियो ने लोगों को सोच में डाल दिया है। इस वीडियो में एक लड़की इस खूंखार जानवर को किस करती नजर आ रही है। सबसे हैरान करने वाली चीज है लड़की के किस के बाद चीते का रिएक्शन।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की चीते के साथ बहुत ही ज्यादा कंफर्टेबल नजर आ रही है। वह चीते को लगातार किस करती दिख रही है। इसके बाद चीता भी उसे बहुत ही प्यार से चाटता दिख रहा है। वीडियो देखकर लोग सोच में पड़ गए हैं कि ऐसा कैसे मुमकिन है। सबसे हैरानी की बात यह है कि लड़की चीते से जरा भी खौफ नहीं खा रही है। चीता लड़की पर हमला करने की बजाय उस पर प्यार लुटाता नजर आ रहा है। वीडियो को geosafaris नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल अद्भुत नजारा' , इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके।