लड़की ने मेट्रो को ही बना लिया अपना डांस फ्लोर, लाल रंग के जंपसूट में किया जबदस्त Dance, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों जिगल जिगल चैलेंज (Jiggle Jiggle Challenge) चल रहा है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए एक लड़की ने मेट्रो (Metro) को ही अपना डांस फ्लोर बना लिया। लड़की का डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस लड़की का नाम कशिका बस्सी है। एक लाल रंग का जंपसूट (Jumpsuit) पहने कशिका डांस करते हुए गजब ढा रही हैं। इस को अब तक अच्छे खासे व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं 21 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इस लड़की के डांस ने कई लोगों को इसका फैन बना दिया है।

वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे है। ज्यादातर लोगों ने कशिका के कॉन्फिडेंस की तारीफ की है।