कोमा से उठने के बाद लड़की बोलने लगी ऐसी भाषा जो उसने कभी पढ़ी ही नहीं, जानें पूरा माजरा

जिंदगी के खेल ही निराले हैं जिसमें कभी भी तय नहीं होता हैं कि किस पल क्या हो जाए। इस जिंदगी में कई बार ऐसे अविश्वसनीय हादसे देखने को मिलते हैं जो सोच से परे हो। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अमेरिका में जहां कोमा से उठने के बाद लड़की ऐसी भाषा बोलने लगी जो उसने कभी पढ़ी ही नहीं और ना ही कभी सुनी थी। इस लड़की का नाम समर डियाज है और वह 24 साल की है। बताया जा रहा है कोमा से उठने के बाद समर में बेहद अजीब परिवर्तन आया और उसकी भाषा बिल्कुल बदल गई। अब वह न्यूजीलैंड के एक्सीडेंट के एक्सेंट में बात करती है।

इस मामले में पहले तो नर्स को शक हुआ और उन्होंने लड़की के देश के बारे में पूछा। यह जानने पर लड़की ने जवाब दिया कि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली है और उसका न्यूजीलैंड से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। हालाँकि अब वह न्यूजीलैंड के एक्सीडेंट के एक्सेंट में बातें कर रही है। खबरों के अनुसार समर का एक्सीडेंट बीते साल हुआ था। करीब 2 हफ्ते कोमा में रहने के बाद उसे होश आया जिसके बाद वह बिल्कुल भी नहीं बोल पा रही थी। हालाँकि काफी स्पीच थेरेपी हुई और उसके बाद जब उसने बोलना शुरू किया तो वह न्यूजीलैंड के एक्सेंट में बात करने लगी। यह एक तरह की बीमारी है और इसे मेडिकल भाषा में फॉरेन एक्सेंड सिंड्रोम यानी FAS कहा जाता है। इस बीमारी में लोगों की भाषा बदल जाती है।