ऑनलाइन खाने में निकली ऐसी चीज कि देखकर ही उड़ गए होश!

आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन खाना ही आर्डर करते हैं और अपने मन मुताबिक खाना घर बैठे पाते हैं। लोगों को अपने रेस्टोरेंट पर भरोसा होता हैं कि वे सभी मानकों पर खरा उतरते हुए सर्विस देंगे। लेकिन कई बार ऑनलाइन खाने से जुड़े हैरान करने वाले मामले भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया वेस्ट मिडलैंड्स के डुडले से जिसमें लड़की ने 31 दिसंबर को प्रेमी के साथ पार्टी कर 1 जनवरी को खाना आर्डर किया था।

यहां पर रहने वाली कोल वाल्शॉ ने ब्रिटेन के मशहूर फूड आउटलेट Toby Carvery से अपने और अपने प्रेमी के लिए खाना मंगवाया था। खबरों के अनुसार उन्होंने ये खाना उबर इट्स के जरिए मंगवाया था और जब उनका ये खाना डिलीवर हुआ तो उन्होंने उस पैकेट को खोला और अपने बॉयफ्रेंड के साथ खाने लगी फिर कुछ ऐसा हुआ कि उसे उलटी आ गई।

एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल के खाने में उनको घोंघा सर्व कर दिया गया था। इस दौरान जैसे ही उन्होंने घोंघे को खाने में देखा, और जब खाने के निवाले को मुंह में रखा तभी उस शख्स ने तुरंत उगल दिया। खबरों के अनुसार कॉल की उम्र 24 साल है। उनका कहना था कि ये खाना उन्होंने उबर इट्स के जरिए मंगवाया था। इसी के साथ ही टॉबी कावेरी उसके पसंदीदा फ़ूड आउटलेट्स में से एक था। इतना कुछ होने के बाद कोल ने इसकी शिकायत रेस्त्रां में की। वहीं उसके बाद उनको उनके खाने का रिफंड भी मिला। केवल यही नहीं बल्कि रेस्त्रां ने खाना वापस लौटाने को कहा ताकि वो इसपर अच्छे से जांच कर पाए।