धूप में सोई लड़की और उतरने लगी प्लास्टिक की तरह स्किन! जाना पड़ा डॉक्टर के पास

सर्दियों के दिनों में धूप सेंकना कई लोगों को पसंद होता हैं। लेकिन आपने लोगों को समुद्र किनारे गर्मियों में भी सनबाथ का लुत्फ उठाते हुए देखा होगा, खासतौर से विदेशों में। लेकिन ऐसा करना एक महिला को भारी पड़ गया और धूप की वजह से उसकी स्किन प्लास्टिक की तरह पिघलते हुए निकलने लगी। मामला बुलगारिया का हैं जहां ब्रिटेन की 25 वर्षीय सिरिन मुराद के साथ यह अजीबोगरीब घटना हुई। इसकी जानकारी खुद सिरिन ने सोशल मीडिया पर दी। चेहरे की स्किन की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वे उसे देखकर घबरा जाती थीं। मेडिकल हेल्प के बाद उनके चेहरे की पुरानी रंगत लौट आई है। सिरीन बताती हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे उनका नया जन्म हुआ है।

सिरीन ने बताया कि वह बुल्गारिया में सनी बीच पर वैकेशन मनाने गई थीं। तब वहां का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। वे बिना सनस्क्रीन लगाए समुद्र किनारे जाकर सनबाथ लेने लगीं। लेकिन आधे घंटे बाद ही उन्हें चेहरे पर अजीब-सी जलन महसूस हुई। इसके बाद वे तेजी से शेड की ओर दौड़ पड़ीं। उन्होंने देखा कि चेहरा बुरी तरह से लाल हो गया था। हालांकि, तब उन्होंने टैनिंग समझकर उसे हल्के में ले लिया। लेकिन अगली सुबह जब शीशे में चेहरा देखा, तो उनके होश उड़ गए।

सिरीन पेशे से एक ब्यूटीशियन हैं। वे बताती हैं कि अगली सुबह उनकी स्किन प्लास्टिक की तरह टाइट हो चुकी थी। उन्होंने जब अपनी भौंहों को सिकोड़ने की कोशिश की, तो वो बिल्कुल आर्टिफिशियल लग रहे थे। फिर जैसे-जैसे दिन बीतते गए, उनकी स्किन प्लास्टिक की तरह निकलने लगी। फिर पूरे चेहरे पर धब्बा बनने लगा। इससे वे काफी डर गईं और उन्होंने डॉक्टर को दिखाने का फैसला लिया। कुछ दिन के इलाज के बाद सिरीन अब पूरी तरह से ठीक हैं। इस घटना से सबक लेते हुए सिरीन ने किसी को भी धूप में बिना सनस्क्रीन के नहीं निकलने की नसीहत दी है।