सोशल मीडिया की दुनिया इतनी तेज़ी से बदलती है कि यहां कब कौन सा वीडियो लोगों का ध्यान खींच ले, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता है। हर दिन हजारों वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जाते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपने अलग अंदाज़ या मजेदार घटना की वजह से वायरल हो जाते हैं। कभी किसी का अनोखा टैलेंट लोगों को पसंद आ जाता है तो कभी अचानक घटी कोई घटना वीडियो को चर्चा में ला देती है।
अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने जरूर देखा होगा कि आपकी फीड पर दिनभर में तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो इतने मजेदार या चौंकाने वाले होते हैं कि देखते ही देखते इंटरनेट पर छा जाते हैं। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक लड़की के साथ हुई छोटी-सी घटना ने पूरे वीडियो को वायरल बना दिया है।
वायरल वीडियो में क्या है खास?इन दिनों जिस वीडियो की चर्चा हो रही है, उसमें एक लड़की अपने घर की बालकनी में खड़ी होकर एक गाने पर रील बना रही होती है। वह पूरे आत्मविश्वास के साथ कैमरे के सामने डांस कर रही होती है और अपना वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती है। सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा होता है, तभी अचानक उसे महसूस होता है कि उसके पीछे कुछ हलचल हुई है।
लड़की जैसे ही पीछे मुड़कर देखती है, उसके चेहरे के भाव अचानक बदल जाते हैं। दरअसल बालकनी में अचानक एक बंदर पहुंच गया था। बंदर को देखते ही लड़की घबरा जाती है और डर के मारे तुरंत वहां से भागकर कमरे के अंदर चली जाती है। यह पूरा पल कैमरे में कैद हो जाता है, जो देखने में काफी मजेदार लग रहा है।
कुछ देर बाद वह दोबारा बाहर आती है और अपना कैमरा उठाकर अंदर ले जाती है। इस पूरे घटनाक्रम में लड़की का अचानक घबराकर भागना और बालकनी में बंदर का आ जाना लोगों को काफी मजेदार लग रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएंयह वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @Rupali_Gautam19 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा गया है— “दीदी खुद को वायरल करना चाहती थीं, लेकिन दीदी के साथ तो कांड हो गया।”
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 57 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर लोगों की लगातार प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे देखकर मजेदार कमेंट किए हैं।
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “अब तो दीदी सच में वायरल हो गई होंगी।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “यहां तो बंदर ही असली स्टार बन गया।” एक और यूजर ने मजाक करते हुए कमेंट किया, “कांडी आ गया।”
इसी बीच एक अन्य यूजर ने अपना अनुभव साझा करते हुए लिखा, “एक बार बंदर मुझ पर भी कूद पड़ा था, तब से मुझे उनसे बहुत डर लगता है।”