सोशल मीडिया पर हर दिन लाखों तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाते हैं। इनमें कुछ कंटेंट लोगों को हंसा देता है, कुछ हैरान कर देता है, तो कुछ ऐसी घटनाएं दिखा देता है जिनसे सीख भी मिलती है। कई बार सिर्फ कुछ सेकंड का वीडियो इंटरनेट पर इतना वायरल हो जाता है कि हर प्लेटफॉर्म पर उसकी चर्चा होने लगती है। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और उस पर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती की छोटी-सी गलती उसके लिए भारी पड़ती दिखाई देती है। वह पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमने गई थी और वहीं उसने एक कुत्ते के साथ प्यारी-सी रील बनाने की कोशिश की। लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने पूरे वीडियो का माहौल बदल दिया।
रील बनाने के दौरान अचानक बदल गया पूरा मंजरवीडियो में देखा जा सकता है कि चारों ओर हरियाली और पहाड़ी इलाका नजर आ रहा है। इसी बीच एक कुत्ता आराम से घास पर सोया हुआ दिखाई देता है। युवती उसे देखकर उसके साथ वीडियो रिकॉर्ड करने का फैसला करती है। वह कुत्ते के पास जाकर बैठती है और कैमरा ऑन करके घास पर लेट जाती है, ताकि एक क्यूट रील तैयार कर सके।
रील रिकॉर्ड करते समय वह कुत्ते के चेहरे पर प्यार से हाथ फेरने की कोशिश करती है। हालांकि, ऐसा करना कुत्ते को पसंद नहीं आता। जैसे ही युवती उसे छूती है, कुत्ता अचानक भौंकते हुए उसकी ओर झपट पड़ता है। वीडियो में दिखता है कि कुत्ता उसके हाथ पर हमला कर देता है। इसी दौरान मोबाइल फोन नीचे गिर जाता है, जिसके बाद रिकॉर्डिंग में न युवती दिखाई देती है और न ही कुत्ता। इसके बाद उसके हाथ में कितनी चोट आई, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
वीडियो पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शनयह वीडियो इंस्टाग्राम पर shwetaastic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे, जबकि लाखों लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।
एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, Peace नहीं, Rest in Peace हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा, उम्मीद है कि तुम्हें ज्यादा चोट नहीं लगी होगी। एक अन्य यूजर ने कहा, हमला बिल्कुल अचानक हुआ, इसकी उम्मीद नहीं थी। वहीं एक शख्स ने लिखा, मेरे साथ भी ऐसी घटना हो चुकी है। एक अन्य यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, जब कोई कुत्ता आराम कर रहा हो या सो रहा हो, तो उसे छेड़ना नहीं चाहिए।
नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिखाई गई घटना के स्थान, समय और परिस्थितियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।