टाइट जीन्स पहनने के कारण आई ऐसी नौबत कि लड़की को करना पड़ा ICU में भर्ती

सभी को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी होती हैं और उसी अनुसार सभी अपने कपड़ों का चुनाव करते हैं। लेकिन कई बार यह पसंद तकलीफ का कारण भी बन जाती हैं। इससे जुड़ा एक मामला सामने आया हैं अमेरिका से जहां टाइट जीन्स पहनने के कारण लड़की पर ऐसी आफत आई कि उसे ICU में भर्ती करवाना पड़ा। लड़की ने खुद इसकी जानकरी सोशल मीडिया पर दी हैं। लड़की की पहचान सैम के रूप में हुई हैं जो कि उत्तरी कैरोलिना में रहती है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर उसमें बताया है कि कैसे टाइट जींस शॉर्ट्स पहनने की वजह से उसे एक त्वचा पर दर्दनाक संक्रमण हुआ। जिसके कारण उसकी जान पर बन आई।

सैम का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व वह अपने प्रेमी के साथ डेट पर गई थी। इस दौरान प्रेमी के कहने पर लड़की ने शॉर्ट्स जींस पहनी थी, जो बेहद टाइट थी। 8 घंटे तक इसे पहनकर रखा, मगर जब घर लौटी तो कमर के नीचे दर्द होने लगा। कुछ दिनों बाद सैम डॉक्टर के पास पहुंची। जहां पता चला कि उसे कमर के पास गंभीर स्किन इन्फेक्शन हुआ है।

पहले तो उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, मगर जब हालत नहीं सुधरी डॉक्टर्स ने तुरंत उसे ICU में भर्ती कर लिया। उसे एक सप्ताह तक ICU में रखा गया। लगभग इतने ही दिन वह अस्पताल में रही। बताया गया कि उसे सेप्सिस और सेलुलिटिस हुआ था। सैम कहती हैं कि उसे निरन्तर डॉक्टर्स को पैंट उतार कर घाव दिखाना पड़ रहा था, जो बहुत बुरा अनुभव था। किन्तु अंत में वह मौत के मुंह से बाहर आ गई।