सोशल मीडिया पर इस अनोखे विडियो ने मचाई तबाही, एक बड़ी चिड़िया को खा गई छोटी सी मकड़ी

वर्तमान समय में सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया हैं जो किसी भी रोचक जानकारी को सुर्खियाँ बना सकता हैं। सोशल मीडिया पर कई रोचक विडियो वायरल होते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक अनोखा विडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचा रहा हैं जिसमें छोटी सी मकड़ी बड़ी चिड़िया को देखते ही देखते खा गई। यह विडियो बेहद हिरण करने वाला हैं जिसकी सच्चाई पर विश्वास कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद पब्लिक के तो होश ही उड़ गए हैं। जी दरअसल यह वीडियो ट्विटर यूजर @AmazingScaryVid शनिवार को शेयर किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े तीन लाख से कहीं अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ ही, कई लोगों ने इस क्लिप को देखने के बाद यही कहा, ‘ये कलियुग चल रहा है तो कुछ भी मुमकिन है।’ वैसे यह दृश्य वाकई में होश उड़ा देने वाला है इसे देखकर यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा हो भी सकता हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ी सी मकड़ी अपने साइज से दोगुनी चिड़िया को मुंह में दबोचे है। उसके बाद वह उसे धीरे-धीरे कुतर रही है। वैसे इसी दृश्य ने लोगों के होश उड़ा डाले है, क्योंकि शायद ही किसी ने कभी मकड़ी को चिड़िया को शिकार करते देखा होगा!! इस वीडियो को देखकर किसी किसी ने तो ऐसे ऐसे कमेंट्स किये हैं कि देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका हाल क्या हो रहा होगा।