ये हैरतअंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर लगा रहा आग, तपते गर्म तवे पर शख्स ने हथेली से बनाया चीला

हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। सभी लोगों का व्यंजन बनाने का अपना तरीका होता हैं। लेकिन कई लोगों के तरीके इतने अनूठे होते हैं कि सभी को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा हैं जिसमें एक शख्स अपने हाथों से ही तवे पर चीला बनाता नजर आ रहा हैं। आमतौर पर लोग किसी साधन का इस्तेमाल करते हैं ताकि हाथ ना जले। हम जिस चीला बनाने वाले की बता कर रहे हैं, गर्म तवे पर बिना चम्मच और किसी अन्य स्टिक के हाथ से ही चीला बनाता नजर आया।

वो बेहद अलग ढंग से कुकिंग करने की वजह से मशहूर हो रहा है। शख्स ने अपने हाथों से ही तवे पर चीला का घोल फैलाया और फिर बड़े आराम से चीले को सेंक दिया। वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम के पेज @foodieincarnate पर सबसे पहले शेयर किया गया था। इसके बाद यूट्यूब पर भी इसे शेयर किया गया जहां से ये वायरल हो गया।

वीडियो को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शूट किया गया। यहां स्ट्रीट फ़ूड वेंडर को तवे पर अपने हाथ से चीला बनाते देखा जा सकता है। शख्स ने बेहद आराम से चीला बनाया। उसके ऊपर बीट का मसाला डाला और उसे क्रिस्प होने तक सेंका। फिर उसे चार टुकड़े में काटकर सर्व किया।