डॉक्टर ने एक शक्स के मुंह से निकाला 3.7 सेंटीमीटर लंबा दांत, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

जर्मनी में मिजो वोडोपिजा नाम के एक व्यक्ति के मुंह से दुनिया का सबसे लंबा दांत निकाला गया। इस दांत की लंबाई 1.46 इंच (3.7 सेंटीमीटर) है। मिजो मूलत: क्रोएशिया का रहने वाला है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से जर्मनी के मैंज शहर में रहता है। डॉक्टर मैक्स लुकास ने बताया कि मिजो ने पहले तेज दर्द की शिकायत की थी। जांच के बाद सितंबर में इसके दांत को निकाला गया। डॉक्टरों ने एक्सरे देखने के बाद मिजो के दांत को अविश्वसनीय और हैरान करने वाला करार दिया। डॉ मैक्स ने बताया कि मिजो जब मेरे पास आया तो उसके मुंह में सूजन थी और इंफेक्शन भी था। हमने इसे फौरान निकालने की सलाह दी। क्योंकि इस स्थिति में कुछ और इलाज नहीं किया जा सकता था। बता दे, मिजो वोडोपिजा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। पहले यह रिकॉर्ड भारत के उर्विल पटेल के नाम था। उर्विल के मुंह से फरवरी 2017 में 1.44 इंच (3.66 सेमी) लंबा दांत निकाला गया था। आमतौर पर एक सामान्य दांत के ऊपरी हिस्से की लंबाई 8.70 मिलीमीटर और जड़ की लंबाई 15.51 मिलीमीटर होती है।


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मिजो के रिकॉर्ड की पुष्टि की। गिनीज ने कहा कि मिजो के दांत की लंबाई 3.72 सेंटीमीटर (1.46 इंच) है। जो कि दुनिया में अब तक मिला सबसे लंबा मानवीय दांत है। उसे इस हफ्ते सर्टिफिकेट दिया जाएगा। मैक्स ने रिकॉर्ड को दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था।