क्या आप जानते हैं कि दुनिया में आठवां महाद्वीप भी हैं! जानें इसके बारे में

यह तो सभी जानते हैं कि दुनिया में 7 महाद्वीप है जो हम बचपन से पढ़ते आए हैं। एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका, अन्टार्टिका, दक्षिणी अमरीका और उत्तरी अमरीका ये 7 महाद्वीप हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा भी एक महाद्वीप हैं जो कि शोध में सामने आया हैं उसका नाम हैं 'जीलैंडिया'। आठवां महाद्वीप समुद्र में समा गया है। वैज्ञानिकों ने इस नए महाद्वीप का मानचित्र भी तैयार कर लिया है।

वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मानचित्र से यह समझ आ रहा है कि दुनिया का आठवां महाद्वीप, जीलैंडिया, 50 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसी के साथ वैज्ञानिकों ने यह भी बताया है कि यह महाद्वीप सुपरकॉन्टीनेंट गोंडवाना लैंड से तकरीबन 7।90 करोड़ साल पहले टूटा था। उनके अनुसार यह महाद्वीप प्रशांत महासागर में 3800 फीट की गहराई में मौजूद है। वैसे इस महाद्वीप की ज़मीन ऊंची नीची है और कहीं पहाड़ हैं तो कहीं घाटियां। आपको हम यह भी बता दें कि जीलैंडिया ऑस्ट्रेलिया के पूर्व में एवं न्यूजीलैण्ड के नीचे है।

जी दरअसल साल 1995 में भूभौतिकीविद Bruce Luyendyk ने जीलैंडिया शब्द की चर्चा की थी। जीएनएस साइंस के भूगर्भवैज्ञानिक निक मोरटाइमर के अनुसार साल 1995 में पहली बार आठवें महाद्वीप के बारे में चर्चा शुरु हुई और 2017 में इस महाद्वीप को गायब हुए महाद्वीपों की श्रेणी में रखा गया। अब बात करें नए नक्शे की तो इसके अनुसार जीलैंडिया पूरी तरह प्रशांत महासागर में समा गया है लेकिन लॉर्ड होवे आईलैंड के पास बॉल्स पिरामिड नामक चट्टान समुद्र से बाहर निकली है, जो ये दर्शाता है कि समुद्र के नीचे एक महाद्वीप है।