पाकिस्तान में कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी, जानें यहां के अजीबोगरीब कानून

भारत का पडोसी मुल्क पाकिस्तान कई बार ऐसी चीजों के लिए सुर्ख़ियों में रहता हैं जो जग हंसाई कराते हैं। कई बार यह अपने कानूनों के लिए भी दुनियाभर की आलोचना का शिकार बनता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पाकिस्तान के कुछ अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हैरानी में डालते हुए आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं। तो आइये जानते हैं पाकिस्तान के इन कानून के बारे में।

बिना इजाजत नहीं छू सकते हैं फोन


पाकिस्तान में बिना इजाजत किसी का फोन छूना गैरकानूनी माना जाता है। अगर कोई गलती से भी किसी दूसरे का फोन छूता है, तो उसे सजा का प्रावधान है। ऐसा करने वाले शख्स को 6 महीने जेल की सजा हो सकती है।

अंग्रेजी अनुवाद है गैरकानूनी

पाकिस्तान में आप कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद नहीं कर सकते हैं। इन शब्दों का इंग्लिश ट्रांसलेशन करना गैरकानूनी माना जाता है। यह शब्द हैं अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी। अगर कोई इनका अंग्रेजी अनुवाद करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है।

पढ़ाई की फीस पर लगता है टैक्स


पाकिस्तान में पढ़ाई करने पर टैक्स देना पड़ता है। अगर कोई छात्र पढ़ाई पर 2 लाख से अधिक खर्च करता है, तो उसको पांच प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है। शायद इसी डर से पाकिस्तान में लोग कम पढ़ाई करते हैं।

लड़की के साथ रहने पर होती है कार्रवाई

अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे जेल की सजा होती है। यहां पर कोई किसी लड़की के साथ दोस्ती नहीं कर सकता है। पड़ोसी देश में कानून है कि शादी के पहले लड़का और लड़की एक साथ नहीं सकते हैं।

यहां जाने पर है रोक


पाकिस्तान का कोई नागरिक इजरायल नहीं जा सकता है, क्योंकि वहां जाने की किसी को इजाजत नहीं है। पाकिस्तान सरकार की तरफ से इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं दिया जाता है।