खतरनाक सांपों के बीच भी हंसता-खेलता रहता हैं ये शख्स, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान #VIDEO

सोशल मीडिया पर आए दिन कई विडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें से कुछ तो हमेशा के लिए जहन में बस जाते हैं। ऐसा ही एक विडियो इन दिनों वायरल हो रहा हैं जिसमें एक शख्स जहरीले सांपों के साथ हंसता-खेलता नजर आ रहा हैं। इस विडियो को अगर आप भी देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो उठेंगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कई सांपों के साथ खेलते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहे सभी बेहद ही जहरीली प्रजाति के हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स एक कमरे में सैकड़ों सांप पड़े हुआ है और ये सभी सांप बहुत खतरनाक है। इनके डंसने के बाद इंसान के जिंदा बचने की उम्मीद ही नहीं की जा सकती है। इस वीडियो को एक्वालेडी नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आपको रंग-बिरंगे सांप दिखाई देंगे। अगर कोई शख्स सही में एक साथ इतने सांपों को देख ले, तो यकीनन उसे हार्टअटैक आ सकता है।इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये शख्स कई खतरनाक सांपों के बीच फंस गया है। लेकिन सबसे अधिक हैरान करने वाली बात ये है कि सांपों के बीच यह शख्स बेखौफ बैठा हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ सांप एक स्लिप के ऊपर बैठे हैं, जैसे ही वह रेंगते हैं एक दम से सभी सांप दोनों लोगों को ऊपर गिर जाते हैं। इसके बावजूद भी वह बिल्कुल विचलित नहीं होते और आराम से बैठे रहते हैं। 12 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।