अनोखा शहर जहां सभी घूमते हैं बिना कपड़ों के, हनीमून के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन, इस बात की है पाबंदी

दुनियाभर में कई देश और क्षेत्र हैं जो अपनी अलग विशेषता के लिए जाने जाते हैं। हर क्षेत्र का अपना अलग ही पहनावा और रहन-सहन हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सभी बिना कपड़ों के घूमते हैं। यहां पर लोग शॉपिंग से लेकर रेस्त्रां और जिम तक में बिना कपड़ों के जाते हैं। हम बात कर रहे हैं फ्रांस के Cap D’Adge फ्रेंच शहर की जिसे हनीमून के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर भी देखा जाता हैं। कई कपल्स यहां हनीमून मनाने आते हैं। यह शहर अपने खूबसूरत बीचेस के लिए भी मशहूर है। दूसरें देशों से भी लोग यहां गर्मियों में खूबसूरत बीच लाइफ का लुफ्त उठाने आते हैं।

अपने अनोखे लाइफ स्टाइल के लिए यह शहर ''न्यूड सिटी'' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि ये दुनिया का एक इकलौता शहर है जहां लोग ''न्यूडटूरिज्म के लिए आते हैं। यहां आने वाले टूरिस्टों को भी किसी तरह की पाबंदी का सामना नहीं करना पड़ता है। टूरिस्ट भी यहां बिना कपड़ों के घूम सकते हैं। हर साल गर्मियों में यह जगह सैलानियों से गुलजार हो जाती हैं। एक अनुमान के मुताबिक गर्मियों के दिनों में दुनियाभर से लगभग 50 हजार सैलानी बीच लाइफ का लुफ्त उठाने यहां पहुंचते हैं।

भले ही फ्रांस के इस शहर में आपको बिना कपड़ों के बाहर घूमने की आज़ादी है, लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि आप सार्वजनिक जगहों या लोगों के सामने अपने पार्टनर के साथ कहीं भी इंटिमेट हो सकते हैं। इस तरह से खुले में रोमांस करने पर आपके ऊपर लगभग 12,860 पाउंड का भारी-भरकम जुर्माना लग सकता है। इसी के साथ आपको इस शहर में रहने के लिए फीस भी चुकानी पड़ती है। इसके साथ ही यहां किसी भी तरह की फोटोग्राफी करने की भी मनाही है।