अब लड़कियों को छेड़ा तो खैर नहीं, आ गई ऐंटी-ईव-टीजिंग लिपस्टिक गन

देश में बढ़ते महिला उत्पीड़न को देखते हुए उत्तर प्रदेश में वाराणसी के एक शख्स ने ऐंटी-ईव-टीजिंग लिपस्टिक गन बनाई है। इस गन को बनाने वाले शख्स का नाम श्याम चौरसिया है। श्याम चौरसिया का कहना है कि ये वूमेन सेफ्टी लिपस्टिक गन है, इसकी खास बात यह है कि इसमें एक गन भी है और साथ में 112 को कॉल भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये वूमेन के लिए और लड़कियों के लिए है जो देर रात काम करके घर आती हैं। उन्होंने बताया कि इस गन की आवाज इतनी है कि घटनास्थल से एक किलोमीटर तक सुनी जा सकती है और पब्लिक भी आकर उनकी मदद कर सकती है। ये लिपिस्टिक गन देखने में बिल्कुल लिपस्टिक जैसी है।

इस पूरे डिवाइस को ब्लूटूथ से कनेक्ट किया जाता है। और क्लिक करने पर फायर और पुलिस को कॉल एक ही समय पर जाता है। इस गन को बनाने में तकरीबन एक महीने का समय लगा और इसमें सिर्फ 600 रूपये का खर्च आया है। उन्होंने कहा कि जरूरत है कि हर महिला हर लड़की तक ऐसी चीजें पहुंचे ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सकें।