ये कैसा अंधविश्वास! सुपरपॉवर के लिए पीना था 70 महिलाओं का थूक, कर डाली 42 लड़कियों की हत्या

आंखों पर पड़ी अंधविश्वास की पट्टी इंसान को अंधा बनाने के साथ ही उसकी सोच को भी नष्ट कर देती हैं। ऐसे में इंसान सोच से परे काम कर जाता हैं। कई बार कुछ लोगों का अंधविश्वास दूसरों के लिए मुसीबत बन जाता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला इंडोनेशिया में जहां एक शख्स ने अंधविश्वास के चलते 42 लड़कियों की हत्या कर डाली। यह मामला करीब 14 साल पहले का हैं। इस शख्स की पहचान 59 साल के अहमद सुराडजी के तौर पर हुई थी और उसे सरेआम गोलियों से भूनकर मौत दी गई थी।

जानकारी के अनुसार 10 जून 2008 को मौत की सजा दी गई थी और उसने अपना जुर्म कबूलते हुए माना था कि साल 1986 से साल 1997 के बीच उसने 42 लड़कियों और महिलाओं की हत्या की थी। जी हाँ और इस हत्या के पीछे शख्स का अंधविश्वास था। जी दरअसल उसे ऐसा लगता था कि अपने हाथों से मारी गई महिलाओं के मुंह से थूक निकालकर पीने से उसे सुपरपावर मिल जाएगा। आपको बता दें कि इस खौफनाक घटना के बारे में बताया जाता है कि आरोपी असल में भेड़-बकरी चराता था। वहीं हत्या करने के बाद उसने घर के नजदीक उगे गन्ने के खेत में सारी लाशें दफनाई थी।

बताया गया कि मारी गई लड़कियों में कुछ की उम्र सिर्फ ग्यारह साल भी थी और गिरफ्तारी के बाद शख्स ने बताया था कि उसने ये हत्या तब करनी शुरू की जब उसके पिता का भूत उसके पास आया और उसे सपने में कहा कि उसे करीब 70 महिलाओं का थूक पीना है। जी हाँ और 70 महिलाओं का थूक पीने से वो महाशक्तिशाली बन जाता। आरोपी ने बताया कि ऐसा उसके पिता के भूत ने उसे कहा था और अपने पिता की आत्मा की ये बात सुनकर शख्स ने महिलाओं और बच्चियों की हत्या करनी शुरू की थी।