मछुआरे के कांटे में फंसा तीन पैर वाला 'एलियन', देख उड़े होश

मछुआरों के कांटे में कई बार ऐसे जीव फंस जाते है जिसको देखने के बाद होश उड़ जाते है। ऐसा ही कुछ हुआ एक मछुआरे के साथ जब उसके कांटे में एक ऐसा अजीबो-गरीब जीव फंस गया जिसको उसने आज तक नहीं देखा। इस जीव का किसी ने वीडियो बनाया। यह जीव कहां और किसने निकाला है इसका अभी पता नहीं चल सका है लेकिन इस जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस जीव को पहली नजर में कोई देखेंगा तो उसे यह ऑक्टोपस जैसा लगेगा लेकिन इसके आठ नहीं तीन पैर है। इस एलियन जैसे जीव की दो बड़ी आंखें हैं जो बॉलीवुड फिल्म में दिखाए गए एलियन जादू की तरह दिखती हैं। साथ ही इसके सूंड पर कई छोटे-छोटे टेंटिकल्स हैं। साथ ही इसके गिल्स भी हैं।

मछुआरे के साथ-साथ जिसने भी इसे देखा उसे लगा यह सी-स्किव्ड है। यह भी कहा जा रहा था कि यह सी-स्किवरल है। लेकिन किसी को इस जीव का सही नाम नहीं पता था। लेकिन जब इस जीव को ओशन कंजरवेशन ट्रस्ट के वैज्ञानिकों को दिखाया गया तो पता चला कि यह इलास्मोब्रांच प्रजाति के जीवों से मिलता जुलता है।

इलास्मोब्रांच जीवों में कुछ शार्क, रे और स्केट्स आते हैं। इन मछलियों में हड्डियां कम और कार्टिलेज ज्यादा होते हैं। ओशन कंजरवेशन ट्रस्ट के मरीन एक्सपर्ट मार्कस विलियम्स ने कहा कि हमने अभी तक ऐसा कोई जीव नहीं देखा है। ये हो सकता है कि क्लियरनोस स्केट्स से मिलता-जुलता जीव हो।

ओशन कंजरवेशन ट्रस्ट के मरीन एक्सपर्ट मार्कस विलियम्स का कहना है कि इस जीव के दो छोटे फिन्स हैं। दो पंख हैं। एक लंबी सूड़ है। साथ ही तीन पैर है और जब खतरे का महसूस करते है तो एलियन की तरह गोल हो जाता है। यानी अपने दो बड़े पंखों से खुद को ढंक लेता है।