समंदर के अंदर दिखी हरी आंखों और ट्रांसपेरेंट सिर वाली मछली, वीडियो वायरल

समंदर की गहराई में तैरती यह मछली इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। अमेरिका के कैलीफोर्निया मे मोंटेरी बे में इस मछली को स्पॉट किया गया था और अब इस मछली का वीडियो वायरल हो रहा है। हैरानी की बात है कि इस मछली का सिर पूरा पारदर्शी है और इसकी आंखे हरे रंग की है। इसका नाम Barreleye फिश है। रिकेल कार्सन, टॉमी नोल्स और उनकी टीम मिलकर जब जेली फिश पर काम कर रही थी। उनकी टीम समंदर की गहराई में यह जांच कर रही थी। उसी दौरान उन्हें यह रेयर मछली दिखी। वो इसे देखकर ही शॉक्ड रह गए।

उनकी टीम ने 5600 बार डाइव किया। इसके बाद उनके हाथ 27,600 घंटों का फुटेज लगा। इस पूरे फुटेज में उन्होंने सिर्फ इस मछली को नौ बार स्पॉट किया है। जब उन्होंने इसका वीडियो कैप्चर किया तो इस मछली की आंखें चमक रही थीं। यह मछली की एक रेयर प्रजाति है जो बहुत कम दिखती है। इसका सिर पूरी तरह से साफ दिखता है। अंदर हरे रंग की दो आंखें भी देखी जा सकती हैं। बता दें कि डीप सी यानी गहरे समंदर के कई जीवों का अस्तित्व खतरे में है। वो लुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में इस रेयर मछली स्पॉट और इसे डॉक्टूमेंट करना बहुत बड़ी बात है।