वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा जीव जो सांस नहीं लेता, बिना ऑक्सीजन रह सकता है जिंदा

वैज्ञानिकों ने एक ऐसे जीव की खोज की है जो सांस नहीं लेता। यह ऐसा पहला बहुकोशिकीय जीव है जिसमें माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम नहीं है। यही वजह है कि जीव को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। इस जीव को इजरायल की तेल-अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम ने खोजा है। इसका वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है। शोध के प्रमुख डयाना याहलोमी के मुताबिक, यह इंसानों और दूसरे जीवों के लिए नुकसानदायक कतई नहीं है।

पल भर में इंसान को मौत की नींद सुला सकते हैं ये 5 जहरीले जीव
आखिर कैसे घुसा शिमला मिर्च में ये जानवर, देख कपल के उड़े होश

शोधकर्ता डोरोथी ह्यूचन के मुताबिक, अब तक रहस्य है कि यह जीव कैसे विकसित हुआ। यह साल्मन फिश में एक परजीवी के तौर पर पाया जाता है। मछली से ऊर्जा प्राप्त करता है लेकिन बिना उसे नुकसान पहुंचाए। दोनों के बीच ऐसा रिश्ता है जिसमें कोई किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। जब तक मछली जिंदा रहती है यह तब तक जीवित रहता है।

आपको बता दे, लाल रुधिर कणिकाओं को छोड़कर इंसानों में मौजूद सभी कोशिशकाओं में काफी संख्या में माइट्रोकॉन्ड्रिया पाई जाती हैं जो सांस लेने की प्रक्रिया के लिए बेहद अहम हैं। जीव पर रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने इसे फ्लोरेसेंट माइक्रोस्कोप से देखा। इस दौरान हरे रंग के न्यूक्लिस तो दिखे लेकिन माइटोकॉन्ड्र्रियल डीएनए नहीं दिखा।

मछुआरे के कांटे में फंसा तीन पैर वाला 'एलियन', देख उड़े होश
आखिर सिर कटने के बाद भी कैसे 18 महीने तक जिंदा रहा यह मुर्गा, घटना हैरान करने वाली