बिकिनी में कारपेन्टर का काम करती है लड़की, इंस्टाग्राम पर हैं करीब 4 लाख फॉलोअर्स

बढ़ई का काम करने वाली एक लड़की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, ग्लैमरस कपड़े पहनकर अपना काम करती है। कई बार उसे बिकिनी में भी देखा गया है। इंस्टाग्राम पर ये 'महिला कारपेंटर' woodbunnyy के नाम से है। बायो में उसने खुद को Wood Working Influencer बताया है। यहां उसके 3 लाख 70 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। उसका एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर 17000 से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लड़की अपनी डेली रूटीन से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। कई वीडियोज में वह वुडेन सामान बनाती हुई दिखती हैं। लकड़ी का घर बनाना हो या फिर बेड, कुर्सी, मेज लड़की सभी में एक्सपर्ट है। उसके वीडियोज को लाखों व्यूज मिलते हैं।

हालाकि, 'महिला कारपेंटर' का ये ड्रेसिंग अंदाज कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आ रहहि। उन्होंने कहा कि उसके कपड़े लोगों को डिस्ट्रैक्ट करते हैं। हाल में जब वह बिकिनी में नजर आई तो लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए। कई यूजर ने कहा कि वह अटेंशन पाने के लिए ऐसा काम करती है, वहीं कुछ लोगों का कहना था कि उसे औजार पकड़ना भी नहीं आता। हालांकि, कुछ लोगों ने उसकी तारीफ भी की।

फिलहाल, ट्रोल से बेपरवाह लड़की अपने काम पर फोकस कर रही है। एक वीडियो में उसने कहा- 'शुरू में संदेह था कि पुरुष प्रधान कारपेंटर इंडस्‍ड्री में काम कर पाऊंगी या नहीं। पर, अब फैसला कर लिया है कि ट्रोल की बातों पर ध्‍यान नहीं दूंगी और अपने काम में खुश रहूंगी।'

कारपेंटर के काम के साथ लड़की सर्टिफाइड पर्सनल ट्रेनर भी है। रोजाना जिम में वर्कआउट करना उसकी हॉबी है। इसकी वजह से उसने अपना फिगर मेनटेन किया हुआ है।