इस तरह खिलाएं गाय को रोटी, संवरेंगे जीवन के हर काम

हिन्दू धर्म में गाय का बड़ा महत्व माना जाता हैं और इनकी पूजा की जाती हैं। माना जाता हैं कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास हैं। इसलिए गाय की पूजा करने से उन सभी का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। गाय को माँ कहकर पुकारा जाता हैं और हर घर में उनके लिए भी रोटी बनाई जाती हैं एवं उन्हें प्यार से खिलाई जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय को रोटी खिलाने के तरीके आपकी जिंदगी को भी संवार सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह गाय को रोटी खिलाना आपके लिए फलदायी साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- जो लोग गाय को नियमित रूप से रोटी खिलाते हैं या गाय की सेवा करते हैं, उनकी कई पीढ़ियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और पीढ़ी दर पीढ़ी लोग उन्नति और खूब तरक्की करते हैं।

- अगर आप गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपके घर के बच्चे या आपकी आने वाली पीढ़ियों को संसार के सभी सुख प्राप्त होते हैं और उन्हें सभी तरह के लाभ एवं पुण्य की प्राप्ति होती है।

- गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाने से आपका सभी बिगड़ा काम बन जाता है और आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। हालांकि यह ध्यान रखें कि जब गाय बैठी हो तब उसे रोटी और गुड़ खिलाना ज्यादा फलदायी होती है।

- गाय को रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाने से दृश्य एवं अदृश्य शक्तियां आपकी सहायता करती हैं और आपको लौकिक एवं अलौकिक दोनों फलों की प्राप्ति होती है।

- मंगलवार के दिन किसी अनजान रास्ते में गाय को रोटी खिलाने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है। अगर आप उपवास रखकर गाय को रोटी खिलाते हैं तो आपका व्रत रखना सार्थक एवं फलदायी हो सकता है।