रैम्प वॉक के दौरान पाकिस्तानी मॉडल की टूट गई हील्स, साथ चल रहे शख्स ने किया ऐसा लोगों ने बजाई ताली, देखे वीडियो

एक पाकिस्तानी मॉडल ने साथी महिला मॉडल को गिरने से बचाया। दरअसल, रैम्प वॉक करते समय महिला मॉडल की हील्स टूट गई थीं, जैसे ही वो लड़खड़ाईं तो साथी मॉडल ने उनको सहारा दिया और हील्स उतारने में उनकी मदद की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तानी मॉडल की खूब तारीफ हो रही है।

फैशन पाकिस्तान वीक के तीसरे दिन केशा सिद्दिकी रैम्प पर वॉक कर रही थीं। तभी उनकी हील्स टूट गईं। उनके पीछे ही साथी मॉडल सुभान अवानचल रहे थे। मॉडल सुभान ने मौके की नजाकत को समझते हुए न सिर्फ केशा को गिरने से बचाया बल्कि उनके हील्स भी उतारे, ताकी वो रैम्प वॉक ठीक से पूरा कर सकें। इस दौरान मॉडल सुभान ने केशा सिद्दिकी की हील्स अपने हाथ में रख कर रैम्प वॉक पूरी की। सुभान द्वारा दोनों हील्स उतारने के बाद केशा ने नंगे पांव ही रैम्प वॉक किया। लोगों ने मॉडल के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं। लोग सुभान अवान को 'ट्रू जेंटलमेन' कह रहे हैं। लोगों ने ट्विटर पर कुछ इस तरह कमेंट कर रहे हैं।