आखिर क्यों समाचार पत्र पर होते है ये चार रंगीन बिंदु, इससे जुड़ी जानकारी आपको हैरान कर देगी

आपने महसूस किया होगा कि कई लोगों की सुबह बिना अख़बार के पूरी नहीं होती है। जी हाँ, जब व्यक्ति को सुबह-सुबह अखबार नहीं मिले तो वह उदास हो जाता है और उसका पूरा दिन उदासी में ही व्यतीत होता हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि समाचार पत्र पर नीचे चार रंगीन बिंदु होते हैं। क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं। आइये हम बताते है आपको इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

यह गोले चार रंग के होते हैं। दरअसल, इन चार रंगों को CMYK (सियान, मेजेन्टा, यलो और ब्लैक) कहते हैं, जो किसी अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाले सभी रंगों के आधार रंग हैं। अखबारों में छपाई के लिए इन चार रंगों की स्याही इस्तेमाल की जाती है। इन चारों रंगों के संयोग से ही तस्वीरों और अक्षरों के सारे रंग बनते हैं। चारों रंग की प्लेटें ठीक से लगी हैं या नहीं इसका पता इन गोलों या लकीरों या किसी दूसरी आकृति से लगता है। इसे रजिस्ट्रेशन कहते हैं।

आजकल अखबार बहुत हाई स्पीड से छपते हैं ,एक घंटे में 90 ,000 तक अखबार छप जाते हैं ऐसे में हर अखबार को व्यक्तिगत रूप से जांचना असंभव है ऐसे में आधुनिक प्रिंटर की मदद से ये गलती नई होती है और ये चार गोले हमे इस बात को बताते हैं अखबार की छपाई ठीक ढंग से हुई हैं।