बकरियों के मल की बदौलत इस देश के लोग कर रहे लाखों की कमाई, आखिर कैसे

बकरियां आम पालतू जानवर हैं जिनके मल को या तो फेंक दिया जाता हैं या फिर खाद में इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन एक जगह ऐसी हैं जहाँ बकरियों के मल से लोग लाखों की कमाई कर रहे हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अफ्रीकी देश मोरक्को की जहाँ लोग बकरियों के मल को इकठ्ठा करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वे लोग कैसे बकरियों के मल से लाखों की कमाई करते हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

दरअसल, अफ्रीकी देश मोरक्को में बकरियां एक खास पेड़ पर चढ़ जाती हैं और उनके फल को बड़े चाव से खाती हैं। बकरियों के मालिक भी उन्हें पेड़ों पर चढ़ने से नहीं रोकते, क्योंकि इन्ही पेड़ों का फल खाने के बाद इनके मल की कीमत लाखों में पहुंच जाती है। ये आर्गन के पेड़ होते हैं। इनमें लगने वाले फल बकरियों का बहुत भाते हैं, लेकिन वो इनके बीज को पचा नहीं पाती हैं और उन्हें मल त्याग करके अपने शरीर से निकाल देती हैं। इसके बाद बकरियों के मालिकों का लाखों कमाने का काम शुरू होता है।

जब बकरियां मल त्याग करती हैं तो उनके मालिक उन्हें इकट्ठा करते हैं और घर ले जाकर उनमें से आर्गन के बीजों को अलग किया जाता है। फिर बीजों के अंदर मौजूद फली को निकाला जाता है और उन्हें भूनने के बाद हाथ से चलने वाली चक्की में उन फलियों को पिसा जाता है, जिससे तेल निकलता है। इसे आर्गन का तेल कहते हैं, जिसका इस्तेमाल सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों को बनाने में किया जाता है। इस तेल की कीमत 60-70 हजार रुपये प्रति लीटर के आसपास होती है।