Oxford डिक्शनरी में शामिल हुई 'चड्डी', 'नारी शक्ति' को चुना गया 2018 Hindi Word of the Year

ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (OED) में 650 नए शब्दों को जगह मिली है, जिसमें कुछ शब्द ऐसे हैं जो भारत में काफी प्रचलित हैं। डिक्शनरी ने अपने पहले संस्करण की 90वीं वर्षगांठ पूरी होने के मौके पर लोगों से अपील की थी कि वे स्थानीय शब्दकोश में ऑक्सफोर्ड की मदद करें। जिसके बाद ‘चड्डी’ शब्द को शामिल किया गया है। इस शब्द को ‘शॉर्ट ट्राउजर, शॉर्ट्स (कच्छा) के तौर पर परिभाषित किया गया है। यह आम तौर पर ‘अंडरवियर या अंडरपैंट’ होती है। ‘ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ के वरिष्ठ सहायक संपादक जे। डेंट ने कहा कि हर नई और संशोधित होने वाली प्रविष्टी के लिए कड़ी मेहनत से शोध किया जाता है। इसके अलावा फंटूश और जिबॉन्स जैसे शब्दों को जगह दी गई। फंटूश का मतलब होता है- 'दिखावटी या भड़कीला।' ऑफ्सफोर्ड डिक्शनरी के जोनाथन डेंट ने कहा कि हम क्षेत्रीय शब्दावली की खोज में लगे रहेंगे। भविष्य में हम अपडेट्स के दौरान और नए शब्द जोड़ेंगे।

बता दें कि इससे पहले 26 जनवरी को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने महिलाओं से जुड़े और सबसे ज्यादा चर्चा में आने वाले शब्द 'नारी शक्ति' को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी 2018 का शब्द चुना था। रिपोर्ट के मुताबिक नारी शक्ति को Oxford Dictionaries 2018 Hindi Word of the Year चुना गया।

जनवरी 2019 में जयपुर साहित्य सम्मेलन में इसे वर्ड ऑफ द ईयर की घोषित किया गया। पैनल डिस्कशन में लंबी चर्चा के बाद इस शब्द को डिक्शनरी ऑफ 2018 में शामिल कर किया।