लोगों की पहली पसंद बना हाथी का ये वीडियो, 48 लाख से ज्यादा बार देखा गया

सोशल मीडिया पर हाथी का एक वीडियो लोगो द्वारा इतना पसंद किया जा रहा कि उसको अब तक 48 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह वीडियो महज 53 सेकंड का है। तो चलिए आपको बताते है कि इस वीडियो में ऐसा क्या खास है।

इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक हाथी अपनी सूंड और एक दांत की मदद से एक बड़ी सी लकड़ी को उठाने की कोशिश करता है। उसे हालांकि बड़ी ही मुश्किल होती है, लेकिन वो उसे उठा लेता है। इसके बाद वो इस बड़ी सी लकड़ी को एक सीधे खड़े खंबे पर खड़ा करने की कोशिश करता है। वो बड़े ही आराम से यह काम कर देता है। इस वीडियो को @RexChapman नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। यह वीडियो Basel Zoo, Switzerland का बताया जा रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वो इस लकड़ी का बैलेंस बना देता है और लकड़ी वहां की वहां टिकी रहती है।