VIDEO : गजराज ने समुद्र के सिकंदर को चखाया मजा, आया था शिकार करने और खुद ही फंस गया

जंगल में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं जिसका राजा शेर को कहा जाता हैं जो कि बहुत अच्छे शिकारी होते हैं। लेकिन शेर के अलावा भी जंगल में कई जानवर होते हैं जो अपने पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं समुद्र का सिकंदर मगरमच्छ और दूसरा हैं गजराज हाथी। अब अगर इन दोनों का आमना-सामना हो तो कैसा नजारा होगा। इसका एक हैरान करने वाला मामला वीडियो सामने आ रहा हैं जिसमें एक हाथी ने अपना ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि मगरमच्छ की हालत खराब कर दी। जबकि मगरमच्छ खुद हाथी का शिकार करने गया था और खुद ही हाथी के जाल में फंस गया। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को ट्विटर अकाउंट @em4g1 से शेयर किया गया है।

वीडियो में देख सकते हैं कि हाथी आराम से पानी पी रहा है और तभी उसे आसान शिकार समझकर मगरमच्छ झपट पड़ा। उसने हाथी की सूंड अपने जबड़ों में दबा ली, मगर चंद सेकंड में ही मगरमच्छ को समझ आ गया कि उसने शिकार चुनने में बड़ी गलती कर दी। वह मगरमच्छ को अपनी सूंड़ से मारता है मारता कई बार तो वह अपनी सूंड़ से मगरमच्छ को जमीन में दबाने लगता है।

मगरमच्छ परेशान हो जाता है। वह हाथी से बचकर भागने लगता है लेकिन हाथी उसे नहीं छोड़ता और फिर से मगरमच्छ को मारने की कोशिश करने लगता है। कुछ देर बाद हथिनी मगरमच्छ को घसीट कर पानी के बाहर ले आती है। मगरमच्छ ने कोई भी हरकत बंद कर दिया था। ऐसे माना जा रहा है कि या तो उसकी मौत हो चुकी थी, या फिर वो बुरी तरह घायल हो गया था। कुल मिलाकर इस जंग में हथिनी भारी पड़ी।