दिल को छू जाएगा यह विडियो, महावत की मौत पर हाथी की आंखों से गिरते रहे आंसू

प्यार ऐसी चीज हैं जो सभी बंधनों को तोड़कर किया जा सकता हैं। इंसानों का जानवरों के प्रति भी प्यार होता हैं और जानवर भी अपने मालिक से उस पार को खुलकर दर्शाते हैं। इसका एक माम्रिक नजारा देखने को मिला एक वायरल विडियो में जहां महावत की मौत पर हाथी की आंखों से आंसू गिरते रहे। यह विडियो आपको भी इमोशनल कर देगा और दिल को छू जाएगा।

जानवर हमारी तरह ही सेंसेटिव होते हैं। किसी के चले जाने का दुख उन्हें उतना ही होता है, जितना हमें। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक हाथी चला आ रहा है जो लोगों के बीच से होता हुआ हाथी आगे जाकर एक जगह रुक जाता है, जहां उसके महावत को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। काफी देर तक हाथी महावत को देखता है। फिर उसकी बॉडी को सूंढ़ से छूता है। कराहता है। रोता है। यह विडियो सच में आंख में आंसू ला देने वाला हैं।