महिला के आँख से निकली जिन्दा मधु मक्खियाँ, डॉक्टर भी पड गए हैरानी में

अक्सर इंसान की सेहत के साथ ऐसा कुछ हो जाता है कि डॉक्टर भी हैरानी में पद जाते हैं और इसके पीछे का राज जानने की कोशिश करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे है जिसने डोक्टर्स को भी हैरानी में दाल दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल इस घटना में एक महिला के आँख से जिन्दा मधु मक्खियाँ निकली हैं। तो आइये जानते है इस पूरी घटना के बारे में।

दरअसल, 20 साल की एमएस ही नाम की महिला की आंखों में मधु मक्खियां घुस गईं। आंखों में खुजली और सूजन होने पर वह अस्पताल पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें टेस्ट के दौरान पता चला कि महिला की आंख के अंदर एक नहीं बल्कि चार जिंदा मधु मक्खियां हैं। ये मक्खियां महिला की आंख के सॉकिट में मौजूद थीं और इस वजह से लगातार आंसू बह रहे थे।

महिला ने डॉक्टरों को बताया कि खर-पतवार साफ करते हुए अचानक उसकी आंख में कीड़े चले गए थे। महिला का इलाज ताइवान के फॉयिन यूनिवर्सिटी अस्पताल में किया गया। अस्पताल में आंख से जुड़े मामलों के प्रमुख डॉक्टर हुंग ची-थिंग ने कहा कि इस तरह का यह पहला मेडिकल केस है, जब आंख के अंदर जिंदा कीड़े पाए गए हैं।

ची-थिंग ने कहा कि आंख की जांच के दौरान कीड़े-मकोड़ों के पैरों जैसी कोई चीज नजर आई। मैंने माइक्रोस्कोप की मदद से इन्हें बिना नुकसान पहुंचाए एक-एक करके बाहर निकाला, यह चार मक्खियां थीं।

एमएस ने इस बारे में बताया कि काम करते हुए अचानक हवा के झोंके के साथ आंख में कुछ गिरता दिखा। पहले लगा कि यह धूल या मिट्टी है। लेकिन बाद में उनकी आंखें अचानक दुखने लगीं। इसके बाद उसकी आंखों से आंसू बहने लगे और सूजन भी आ गई।

पानी से आंख को धोने के बाद भी दर्द कम नहीं हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि आंखों में स्वीट बी ने हमला किया था। इस प्रजाति की मक्खियां पसीने की ओर आकर्षित होती हैं। एमएस का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि दिलचस्प बात ये है कि महिला की आंखों से इन मक्खियों को जिंदा ही निकाल लिया गया। मक्खियां कई बार आंसुओं में मौजूद नमक से आकर्षित होकर इंसान की आंख में चली जाती हैं।