दुल्हन को किस करने के बाद बेहोश हुआ दूल्हा, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ...

शादियों में कई तरह के रिवाज निभाए जाते है इनमें से एक रिवाज है दूल्हे द्वारा दुल्हन को किस करना। हालाकि, यह रिवाज क्रिश्चियन शादी में निभाया जाता है। इसी रिवाज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान नहीं होगे बल्कि आपको प्यार आएगा। इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को किस करने के तुरंत बाद बेहोश हो जाता है। दूल्हे के दोस्त उसे पकड़ लेते है। दरअसल दूल्हा बेहोश होने का नाटक करता है। दूल्हा ये दिखाना चाहता है कि वो दुल्हन के प्यार में कितना पागल है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, लोगों को इस वीडियो पर खूब प्यार आ रहा है। अभी तक इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कई सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किया है।