VIRAL: विदाई की रस्म में दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख लोगों के लिए हंसी रोक पाना हुआ मुश्किल

शादी में होने वाली रस्मों के जुड़े कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखे जा रहे है। इसी कड़ी में एक वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। यह वीडियो दुल्हन घर से विदा होने से पहले वाली एक रस्म का है। कोई बड़ी महिला उसे समझाती नजर आ रही है कि रस्म कैसे करनी है। अचानक से दुल्हन उस रस्म को इतनी तेजी से करने लगती है, जिसे देखकर आपकी हंसी जरूर ही निकल जाएगी।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि यह जबरदस्ती शादी कराने का नतीजा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि अरे दुल्हन में माता आ गई क्या, दुल्हन ने ऐसा क्यों किया ये तो हमें नहीं पता।