अपनी पसंद का गाना नहीं लगने पर दुल्हन को आया गुस्सा, एंट्री से किया मना, देखें VIDEO

लड़कियां अक्सर अपनी शादी के लिए सब कुछ पहले से ही प्लान करके चलती है। आजकल ज्यादातर शादियों में दुल्हन की एंट्री प्लान की जाती है, गाने, डांस और उसी के हिसाब से कोरियोग्राफ किया जाता है। ऐसे में अगर शादी में सब कुछ उनके मन से अनुसार नहीं होता हो गुस्सा आना लाजमी है। ऐसा ही कुछ इस दुल्हन के साथ भी हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपनी एंट्री के लिए खड़ी होती है लेकिन जब एंट्री में मनपसंद गाना नहीं बजता है तो उसको गुस्सा हो जाता है और एंट्री से मना कर देते हैं।

इस वीडियो में गुलाबी रंग का लंहगा पहने दुल्हन काफी परेशान नजर आ रही है और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों से गाना लगवाने का जिक्र करती दिखाई दे रही है। जब गाना नहीं लगता है तो वह गुस्सा हो जाती है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दुल्हन के लिए दुखी भी हो रहे हैं।