शादी के दिन दुल्हन ने मजे से खाए मोमोज, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

शादी के दिन दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी में ही मजे से खाना नहीं खा पाते है लेकिन एक दुल्हन का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा, इसमें वो अपनी शादी से पहले Momos खाती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शादी से पहले दुल्हन लहंगे में बैठी हुई है, वो पूरी तरह से शादी के लिए तैयार है, मेकअप पूरा हो चुका है और वो मजे से प्लेट में रखे मोमोज खा रही हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वो मोमोज खाकर बहुत ज्यादा खुश हों।

जब लोगों ने देखा कि यह दुल्हन आराम से मोमोज खा रही है, तो उन्हें यह वीडियो बहुत ही पसंद आया। न्यूज लिखे जाने तक इस वीडियो को 31 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने भी इस वीडियो को देखकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'यही जीवन है।' वही एक यूजर ने लिखा, 'उन्हें भी मोमोज खाने हैं।'