मुंह में नोट फंसाकर दुल्हन ने ढोल की बीट्स पर किया गजब का भांगड़ा, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन को एकदम गर्दा डांस वायरल हो रहा है। दुल्हन स्टेज पर नहीं बल्कि बारात में नाचती नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रही दुल्हन का नाम आयुषी बताया जा रहा है। दुल्हन ने वजनदार लंहगा पहना है, जिसके बावजूद वो ढोल की बीट्स पर गजब का भांगड़ा पा रही है। इतना ही नहीं, आयुषी अपने मुंह में नोट फंसाकर भी नाचती दिखती हैं। यकीनन दुल्हन का ऐसा अंदाज भारतीय शादियों में कम ही देखने को मिलता है? यह वीडियो इंस्टाग्राम पर मेकअप आर्टिस्ट @ipglitz ने शेयर किया है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 2.5 मिलियन से अधिक व्यूज और 1.70 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने दुल्हन का स्वैग देख उसके फैन हो गए हैं। किसी ने हैरानी जताई कि आखिर दुल्हन इतने भारी लहंगे में कैसे नाच ले रही है? तो एक यूजर ने कहा कि फाइनली एक दुल्हन, जो खुलकर नाचने से ना घबराई और ना ही डरी।