दुल्हन का धासू डांस देख खुद को रोक नहीं पाया दूल्हा, फिर जो हुआ देखते रह गए लोग; देखे वीडियो

अल्लू अर्जुन और रस्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा' जबसे रिलीज हुई है इसके गानों और डायलॉग्स पर रील्स बनाने वालों की बाढ़ सी आ गई है। क्या आम क्या खास, हर कोई फिल्म से जुड़े रील्स बना और शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में एक दुल्हन और उसकी सहेलियों पर पुष्पा फिल्म का बुखार देखने को मिल रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन और उसकी सहेलियां दूल्हे को बीच में करके इतना धांसू डांस करती हैं। जिसे उनके रिश्तेदार भी देखते रह जाते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन और उसकी सहेलियां दूल्हे के चारों तरफ खड़ी हैं। इसी बीच पुष्पा फिल्म का गाना 'ऊ अंटवा' बजने लगता है। तभी दुल्हन और उसकी सहेलियां धांसू डांस करने लगती हैं। दुल्हन और उसकी सहेलियों को धमाकेदार डांस देख दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाता है और वह भी जमकर नाचने लगता है।

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर marathiqueen_96k नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि डायरेक्टर सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ सिनेमाघरों में 17 दिसंबर के रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं।