मुंबई के सस्ते वड़ा पाव का दुबई फ्लेवर काफी महंगा, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

बात जब मुंबई की आती हैं तो सबसे खाने में सबसे पहला नाम आता हैं वड़ा पाव का जो बेहद सस्ते दाम में मिल जाता हैं और पेट की भूख मिटाता हैं। लेकिन मुंबई के सस्ते वड़ा पाव का दुबई फ्लेवर काफी महंगा हैं। जी हां, दुबई में 1 सितंबर 2021 को एक रेस्टोरेंट ने 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव लॉन्च किया जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। कीमत के बारे में बी आत करें तो यह लगभग 1,968 रुपए है।

इसे हाल ही में O'Pao रेस्टोरेंट ने लॉन्च किया और सोशल मीडिया पेज पर इस डिश का वीडियो भी पोस्ट किया और इसी के साथ ही कैप्शन में लिखा है, ''हमने दुनिया का पहला 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव लॉन्च किया।''

मिली जानकारी के तहत गोल्ड वड़ा पाव बनाने के लिए वड़े में ट्रफल बटर और चीज भरी जाती है। वहीँ वड़ा को तैयार करने के बाद सोने की तरह दिखने वाले घोल में डुबोया जाता है। उसके बाद गर्म तेल की कड़ाही में तल लिया जाता है। वहीँ उसके बाद वड़ा पाव को एक फैंसी लकड़ी के बक्से में शकरकंद फ्राई और पुदीना नींबू पानी के साथ परोसा जाता है।