'मसाज' कराने पहुंचे युवक की तोड़ दी हड्डी, पूरा मामला चौकाने वाला

दुबई के एक मसाज पार्लर में मसाज कराने आए युवक को इस कदर पीटा गया कि उसकी कई हड्डियां टूट गई। युवक की शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पिटाई और जिस्मफरोशी के आरोप में जिन चार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उस में दो पुरुष हैं जिनकी उम्र 18 और 39 साल है जबकि दोनों महिलाओं की उम्र क्रमश: 33 साल और 35 साल है। दरअसल, वियतनाम के रहने वाले दो लड़के और दो लड़कियां दुबई के एक फ्लैट में रह रहे थे। इस फ्लैट में मसाज पार्लर के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था।

दुबई का ही रहने वाला एक शख्स इनके मसाज पार्लर में पहुंचा। उसने मसाज के लिए 500 दिरहम की रकम जमा कर दी। शख्स के मुताबिक वो जैसे ही अंदर गया और कपड़े उतारे, उसे पहनने के लिए तौलिया तक नहीं दिया गया। इसके बाद मसाज की जगह एक महिला आई और उससे सेक्स करने की बातें करने लगी।

युवक का कहना है कि उसने महिला से साफ कहा कि उसे केवल मसाज करानी है। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। शख्स ने पुलिस को बताया कि वहां और भी तीन लोग थे जिसमें एक और लड़की भी थी। सभी ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पहले उसे लात घूंसों से पीटा गया लेकिन बाद में उसे स्टील ट्यूब से भी मारा गया। यह मामला दुबई के अलरफा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।