क्यों खम्बों और पहियों को निशाना बनाते है कुत्ते

कुत्ते दुनिया के सबसे पालतू जानवर माने जाते हैं। वे अपने मालिक के प्रति पूरी तरह से वफादार होते हैं। यहाँ तक कि टॉयलेट भी वे घर से बाहर आकर ही करते हैं। आज हम कुत्तों से जुडी ही रोचक बात करने जा रहे हैं। आपने अक्सर कुत्तों को देखा होगा कि वे जब भी टॉयलेट करते हैं तो किसी गाड़ी के टायर या खम्भे को ही अपना निशाना बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुत्ते ऐसा क्यों करते हैं। तो चलिए आज हम बताते हैं इसके पीछे का कारण।

कुत्ते अन्य जानवरों की तुलना में ज्यादा सामाजिक भी होते है। कार के टायर और बिजली के खंभों पर पेशाब करने के पीछे भी एक सामाजिक कारण ही होता है। ऐसी जगहों पर पेशाब कर के कुत्ते दूसरे कुत्तों के लिए अपनी गंध छोड़ जाते है।

कुत्ते पेशाब करने के लिए ऐसी जगहों को महत्वता देते है,जो सीधा खड़ा हो। इससे उनका निशाना सटीक बैठता है और खुल कर हलके हो लेते हैं। इतना ही नहीं, अपने इस अनोखी क्रिया से वो दूसरे कुत्तों के लिए नाक की ऊंचाई पर ही अपने पेशाब की गंध छोड़ जाते हैं।

पेशाब की गंध वर्टिकल सतह पर ज्यादा देर सक मौजूद रहती है, बजाय क्षितीज सतह के। उनकी इस आदत से वो दूसरे कुत्तों को संभवत: अपने इलाके की जानकारी देते हो। इसका मतलब ये भी होता है कि वो दूसरे कुत्तों को अपने क्षेत्र से परिचित भी कराते है।