VIDEO : शेरनी को खदेड़ते नजर आया एक कुत्ता, जिसने भी देखा रह गया दंग

सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ जानवरों से जुड़े होते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक कुत्ता शेरनी को खदेड़ते नजर आ रहा हैं। इस वीडियो को जिसने भी देखा वह दंग रह गया। इस वीडियो को किसी सफारी में कैद किया गया है। वीडियो में एक कुत्ता शेरनी को भौंक-भौंक के दौड़ाता दिखाई दिया। इतना ही नहीं, कुत्ते ने शेरनी के ऊपर अपने पंजे से हमला भी किया। इस हमले के पश्चात् शेरनी को वहां से भागना पड़ा।

ट्विटर पर इसे IFS अफसर सुसंता नंदा ने साझा किया। कैप्शन में उन्होंने अपने फॉलोवर्स से पूछा कि आखिर ये क्या हो रहा है? आपको बता दें कि ये अफसर वन्य प्राणियों के ऐसे अद्भुत वीडियोज साझा करते रहते हैं। लोग इनके द्वारा साझा किये वीडियोज बहुत पसंद करते हैं। वही इस वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहे है तथ इसे खूब पसंद किया जा रहा है।