डॉक्टर ने महिला के पेट में ही छोड़ दिया तौलिया, लगा डाले टांके

धरती पर डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता हैं जो कि इंसान की जान बचाने का काम करता हैं। इस कोरोना काल में डॉक्टर्स की जितनी सराहना की जाए वह कम हैं। लेकिन कई बार डॉक्टर्स से जुड़े कई ऐसे किस्से सामने आते हैं जो उनकी लापरवाही को दर्शाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के गया में जहां डॉक्टर ने महिला के पेट में ही तौलिया छोड़ दिया और टांके लागा दिए। मीरा देवी (21) नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद खिजरसराय इलाके के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। यह मामला 29 जुलाई को हुआ है। इस दौरान डॉक्टर ने महिला का ऑपरेशन किया था और उसके बाद महिला का दर्द कम तो नहीं हुआ बल्कि बढ़ गया।

इस दौरान महिला की तकलीफ बढ़ती ही गई और ऑपरेशन के बाद उसे लगातार दर्द होता रहा और पस निकलता रहा। वहीँ इससे परेशान होकर परिजन महिला को लेकर पटना गए। वहां जाने के बाद भी महिला की तकलीफ कम नहीं हुई। उसके बाद परिजनों ने महिला को दूसरे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने सिटी स्कैन कराने की सलाह दी। जब सिटी स्कैन हुआ तो महिला की रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर के तो होश ही उड़ गए। जी दरअसल उन्होंने देखा महिला के पेट में एक जगह कुछ सामान दिखाई दे रहा था। उसके बाद जब डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन किया तो उनके चेहरे के हाव भाव ही बदल गए। जी दरअसल महिला के पेट से तौलिया निकला और इस तौलिए का इस्तेमाल डॉक्टर आमतौर पर ऑपरेशन के दौरान करते हैं।

अब हाल ही में एक वेबसाइट से बातचीत में महिला के परिजन मोहन कुमार ने बताया कि 'उसके भाई की पत्नी का पहला प्रसव होना था। इसके लिए गया शहर के आनंदी माई मोड़ के पास एक निजी क्लिनिक में महिला को भर्ती कराया था। 29 जुलाई को डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था लेकिन ऑपरेशन के बाद से महिला को लगातार पेट में दर्द रहता था।' वहीँ अब जिन डॉक्टर्स ने महिला का इलाज किया है उनका कहना है मरीज की हालत नाजुक है और उसे लगातार खून चढ़ाने की जरूरत हो रही है।