यहां स्पर्म से बनाया जाता है खाना, चाय में भी लिया जाता है उपयोग

कुकिंग अर्थात खाना बनाना एक ऐसी कला है जिसका कोई अंत नहीं हैं, क्योंकि पूरे विश्वभर में कुकिंग के ऐसे कई नायाब तरीके हैं जिन्हें सीखते-सीखते आपकी पूरी उम्र निकल जाए लेकिन कुकिंग के तरीके समाप्त नहीं होंगे। सभी आजकल कुकिंग को लेकर रोज़ नए प्रयोग करना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको जिस प्रयोग के बारे में बताने जा रहे हैं वो आपको बड़ा अजीब लगेगा। जी हाँ, वो तरीका है स्पर्म से डिशेज तैयार करने का। आजकल सीमन का इस्तेमाल कुकिंग में किया जा रहा हैं और लोगों को सीमन से जुड़ी रेसेपी सिखाई जा रही हैं। तो आइये जानते हैं कहाँ हो रहा है ऐसा।

इन दिनों लंदन के लोगों में इंसानी सीमन से जुड़ी डिशेज बनाना क्रेज है। लंदन में बाकायदा सीमन पर आधारित रेसिपी सिखाने के लिए क्लास चलाई जा रही हैं। इस क्लास में शामिल होने वाले लोगों को रोजाना अपना या अपने पार्टनर का सीमन ले जाना अनिवार्य है।कई ऑनलाइन साइट्स पर 'नेचुरल हारवेस्ट' नाम की एक किताब मिल रही है। इसे लंदन के एक व्यक्ति ने लिखा है। इस किताब में सीमन आधारित रेसिपीज की भरमार है।

इस क्लास में आने वाले लोग एक अलग अनुभव के लिए ये डिशेज सीख रहे हैं। यहां लोगों को सिखाया जाता है कि इंसानी सीमन का इस्तेमाल चिकन, चाय और दूसरी डिशों में कैसे किया जाए? कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है ऐसा करने के पीछे इन क्लासेज का मकसद सिर्फ और सिर्फ सुर्खियां बटोरना है।